Home » घर में बात करने मांगा मोबाईल … फिर हमला कर आईफोन लेकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़

घर में बात करने मांगा मोबाईल … फिर हमला कर आईफोन लेकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश

बिलासपुर। शहर के गांधी चौक क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी और अविनाश इलेक्ट्रिकल के संचालक अविनाश चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी के अनुसार 1 जून 2026 की शाम करीब 7.05 बजे सफेद एक्टिवा सवार दो युवक उनकी दुकान पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इनमें से एक युवक दुकान के बाहर एक्टिवा पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर आया और सीलिंग फैन देखने की बात कही। फैन दिखाने के दौरान उसने यह कहकर दुकानदार का मोबाईल फोन मांग लिया कि उसे घर पर बात पंखा के संबंध में जानकारी लेना है कि कौन से रंग का लगेगा। कुछ देर बात जब दुकानदार ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने मोबाइल लौटाने का नाटक किया और टेबल पर रखे सीलिंग फैन से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से अविनाश चौधरी के सिर और बाएं हिस्से में चोट आई। इसके बाद आरोपी उनके हाथ से करीब 30 हजार रूपए कीमत का आईफोन 13 प्रो मैक्स छीनकर दुकान से बाहर भागा और अपने साथी के साथ एक्टिवा में बैठकर हटरी चौक की ओर फरार हो गया।

पीड़ित ने आरोपियों की उम्र लगभग 28 और 36 वर्ष के बीच बताई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने धारा 125, 304 एवं 3-5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives