पुलिस करेगी खुलासा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा जिले के पेंड्रा नगर में दिनदहाड़े हुई सराफा व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस बड़ा खुलासा करने जा रही है। जानकारी के अनुसार सोना-चांदी व्यापारी प्रदीप सोनी को बीच बाजार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीपीएम पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है। जीपीएम पुलिस द्वारा आज शाम 7 बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी दी जाएगी।







