Home » फेसबुक की दोस्ती में लुट गया प्रेमी, ऑनलाईन लाखों की ठगी कर प्रेमिका हुई फरार, साढ़े 17 लाख गंवाए
छत्तीसगढ़

फेसबुक की दोस्ती में लुट गया प्रेमी, ऑनलाईन लाखों की ठगी कर प्रेमिका हुई फरार, साढ़े 17 लाख गंवाए

कवर्धा। प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने युवक से 17 लाख 51 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की है। यह मामला दामापुर चौकी के कुंडा थाना क्षेत्र में सामने आया है। युवक की शिकायत पर झांसा देने वाली प्रेमिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।दामापुर चौकी के जैतपुर निवासी युवक हिमांशु यदु के साथ ऑनलाईन ठगी की गई है। युवती ने पहले फेसबुक के जरिए युवक से दोस्ती की। फिर व्हाट्सएप्प नंबर से दोनों वीडियो कालिंग में बात करने लगे। युवती ने 4 माह से सैलरी नहीं मिलने की बात कहते हुए एक माह के भीतर युवक से 17 लाख 51 हजार रुपए की ठगी कर ली। इसके बाद उस युवती ने अपना मोबाईल बंद कर दिया। अचानक मोबाइल बंद होने पर युवक के होश उड़ गए। युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। युवक ने कुंडा थाना में अज्ञात नंबर और लड़की के नाम से मामला दर्ज कराया है।  कुंडा और दामापुर चौकी पुलिस की सयुंक्त टीम आरोपिया को पकड़ने के लिए दिल्ली जाएगी. थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि जैतपुर निवासी हिमांशु यदु ने थाने में शिकायत की है। अज्ञात युवती ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर एक माह के भीतर 17 लाख 51 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो रही है। फिलहाल युवक के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Search

Archives