Home » गेवरा कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, करेंट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी की हुई मौत
छत्तीसगढ़

गेवरा कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, करेंट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी की हुई मौत

कोरबा। गेवरा कोयला खदान में बड़ा हादसा सामने आया है। करेंट की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई।
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र गेवरा कोयला खदान में हीरालाल पिता खम्भन निवासी बिंझरी एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार 6.6 केबल में बेल्ट ढकने जाते समय करेंट आने की वजह से वह मूर्छित हो गया। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सको ने निरीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के घटित होने पश्चात मजदूरों में बड़ा आक्रोश है। अन्य मजदूरों द्वारा इस घटना को ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है।

Search

Archives