Home » कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा, 3 ट्रेलर और कार में टक्कर
छत्तीसगढ़

कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा, 3 ट्रेलर और कार में टक्कर

कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा- कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 130 पर शनिवार अलसुबह लगभग 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं की ग्राम गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास दो ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर आपस में टकरा गए, इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब एक अन्य ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल करने का कार्य जारी है। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

Search

Archives