Home » माताओं की सेवा के लिए बनी सरकारी गाड़ी में अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश
छत्तीसगढ़

माताओं की सेवा के लिए बनी सरकारी गाड़ी में अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजनांदगांव के छुरिया क्षेत्र में महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस का उपयोग अवैध शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से 16 पेटी देशी शराब जब्त की है और चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी की एम्बुलेंस का दुरूपयोग शराब परिवहन के लिए किया जा रहा हैं।

पुलिस ने 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 138.240 लीटर है और अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 53 हजार रुपये है, जप्त किया है। चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू, निवासी ग्राम पैरीटोला, जोकि महतारी एक्सप्रेस का चालक है। आरोपः चालक पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चालक ने प्रसूति कॉल का बहाना बनाकर वाहन को महाराष्ट्र सीमा तक पहुंचाया और वहां से शराब की बड़ी खेप लेकर लौट रहा था। पुलिस की कार्रवाईः पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को रोका और तलाशी में शराब बरामद की। मामले में पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सरकारी वाहन से शराब तस्करी को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं ।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस को औपचारिक शिकायत दी गई है। साथ ही, एनजीओ और राज्य सरकार को भी घटना की जानकारी भेज दी गई है।

Search

Archives