Home » तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालमपुर में गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई। शवों का पंचनामा कार्रवाई शुक्रवार को की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक हादसा प्रधानमंत्री सड़क पर बालमपुर कोल डिपो के पास हुआ था। मंगारी गांव निवासी शैलेष 20 वर्ष अपने मामा को बालमपुर गांव छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान कोल डिपो के पास सामने से आ रहे दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस पर ग्राम कपाटबहरी टुकुपानी निवासी संजय 35 वर्ष सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों बाइक चालक युवकों की मौके पर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि शैलेष अपने मामा के यहां मंगारी में रहता था। जिसका मूल निवास बतौली अंतर्गत ग्राम बेलकोटा में है। शैलेष परिवार का एकलौता लड़का था। वहीं हादसे में मृत दूसरा युवक ग्राम कपाटबहरी टुकुपानी का रहने वाला था जो काम के सिलसिले में बालमपुर जा रहा था।

Search

Archives