Home » सरकार ने बदला अपना फैसला, होली के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें
छत्तीसगढ़

सरकार ने बदला अपना फैसला, होली के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

रायपुर । आखिरकार सरकार ने होली के दिन शराब दुकान खोलने के फेसले को बदल दिया है। अब सरकार ने यू-टर्न लेते हुए होली के दिन  ड्राई डे घोषित कर दिया है। पहले की तरह ही होली के दिन अब शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू रहेंगे। अवैध परिवहन सहित अन्य हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में होली समेत तीन ड्राई डे को खत्म कर दिया था। नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए है, इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। होली पर ड्राई डे नहीं था। इसे लेकर कई जगहों पर विरोध की खबरें आई थी। फिलहाल अब सरकार ने अपना फेसला बदल दिया है और होली के दिन ड्राई डे घोषित कर दिया है।

Search

Archives