Home » बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 90 हजार रुपये लेते हुए उसे ट्रैप किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्व-सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटित कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के साथ ही चार अन्य व्यक्तियों को भी ट्रैप किया गया है। इनमें तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू तथा सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की यह लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है, जिससे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives