Home » टमरू ​​​​​नाले में आई बाढ़, 7 मजदूर भी बहे, जानें कैसे बची जान
छत्तीसगढ़

टमरू ​​​​​नाले में आई बाढ़, 7 मजदूर भी बहे, जानें कैसे बची जान

कबीरधाम । कवर्धा जिले में नाले में अचानक बाढ़ आने से 7 मजदूर बह गए। हालांकि 7 ने तैरकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार सभी रेत निकालकर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी ट्रैक्टर ट्राली तेज बहाव में बह गई। टमरू नाले में आई अचानक बाढ़ से टैक्टर और ट्राली बहने लगे। जिसके बाद मजदूर नाले में कूद गए और किसी तरह से तैरकर अपनी जान बचाई। घटना बोड़ला ब्लॉक का है।

 कई मुश्किलों के बाद मजदूरों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन उनका ट्रैक्टर नाले के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टमरू नाला के बीच में एक रेत भरा ट्रैक्टर ट्राली फंस गया था। लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी नाले में अचाक आया था। जिस कारण से यहां काम कर रहे मजदूर और ट्रैक्टर बाढ़ में फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि ट्रैक्टर-ट्राली अचानक से बहने लगे। जानकारी के अनुसार, यह लोग नाले से अवैध तरीके से रेत निकाल रहे थे। स्थानीय लोगों की मांग है कि अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।

Search

Archives