Home » हसदेव नदी के पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग! बाइक के पास मोबाइल और आईडी कार्ड मिला
कोरबा • छत्तीसगढ़

हसदेव नदी के पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग! बाइक के पास मोबाइल और आईडी कार्ड मिला

तलाश में जुटी एसडीआरएफ

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां केंदई के पास हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगा दी। आरक्षक की बाइक पुल पर खड़ी मिली है, जिसके पास मोबाइल, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। यह मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, हसदेव नदी के पुल पर आरक्षक की बाइक क्रमांक सीजी 14 एमएक्स 1898 खड़ी मिली। बाइक के पास ही उसका मोबाइल, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड भी मिला है। घटनास्थल पर मिले सामान के आधार पर आरक्षक के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।

सरगुजा जिले में पदस्थ है आरक्षक

बताया जा रहा है कि आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक के रूप में हुई है। वह सरगुजा जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की तारापुर चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुल पर बाइक और व्यक्तिगत दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित थाना और चौकी को सूचना दी है।

Search