Home » सुकमा-बीजापुर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
छत्तीसगढ़

सुकमा-बीजापुर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल क्षेत्र में 21 मई बुधवार को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबल (डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 27 नक्सली मारे गए। वहीं, दूसरे दिन 22 मई की सुबह से नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है और चार-पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, एक जवान घायल हो गया। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है और वार रूम से अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। जवानों ने 21 मई को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।

Search

Archives