Home » नहर किनारे युवक की मिली लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, सदमें में परिजन
छत्तीसगढ़

नहर किनारे युवक की मिली लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, सदमें में परिजन

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बार गांव के बड़े नहर के पास मृत अवस्था में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के चेऊडीह निवासी संजय टंडन पिता और रामलाल टंडन उम्र लगभग 35 वर्ष जोकि पामगढ़ के पंकज पेट्रोलियम पर काम करता था। मृतक शादीशुदा है, जिसकी पांच मासूम बेटी हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुराहाल है, गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार के दोपहर 12 बजे लगभग ड्यूटी खत्म कर पंप से निकला था, जिसके बाद बारगांव के बड़े नहर के पास मृत अवस्था में उसकी लाश मिली है। मामले की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्चुरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले में पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives