Home » ईडी की दबिश : रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़

ईडी की दबिश : रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर कार्रवाई

दुर्ग । गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक साथ दो जगहों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विश्वास गुप्ता और सजल जैन के आवास पर कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं। टीम दोनों कारोबारियों के घरों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर इससे पहले ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है।

Search

Archives