Home » जहरीले सांप को गले में लपेटकर घूमता रहा शराबी, कई बार डसा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, फरार
छत्तीसगढ़

जहरीले सांप को गले में लपेटकर घूमता रहा शराबी, कई बार डसा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, फरार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  एक शराबी की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़  लिया। इसके बाद उसे अपने गले डालकर गांव में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा लेकिन नशे की हालत में वह खतरे की गंभीरता को समझ नहीं पाया।  घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार संतराम भैना शराब के नशे में था। इसी दौरान उसे पता चला कि पड़ोसी के घर में फन वाला जहरीला सांप घुस गया है। सांप को पकड़ने के लिए वह मौके पर पहुंचा और उसे पकड़कर अपने गले में डाल लिया। इसके बाद वह सांप को गले में लटकाए गांव में घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा।
कुछ समय बाद जब संतराम की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर पर सांप के जहर का असर दिखाई देने लगा तो  आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में संतराम मौका पाकर अस्पताल से निकल गया और उसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। अस्पताल से चले जाने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

Search

Archives