Home » नशे में धुत कार चालक ने यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, महिला व बच्ची गंभीर.
छत्तीसगढ़

नशे में धुत कार चालक ने यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, महिला व बच्ची गंभीर.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में तड़के सुबह पेंड्रा-सिवनी मार्ग पर स्थित मझगवां ग्राम के पास एक दर्दनाक सडक हादसा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में धुत था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथ खड़ी एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सड़क से हटाकर मदद करने की कोशिश की और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

भीड़ ने कार चालक को पकडकर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं था। सूचना मिलते ही थाना पेंड्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने भीड़ से चालक को किसी तरह बचाकर हिरासत में लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल महिला और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल गौरेला भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मझगवां और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Search

Archives