Home » पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश… पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश… पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटकी लाश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गितपुरी के मचहा खार में एक युवक बबूल पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी लाश मिली। मौके पर जाकर देखा तो लाश ग्राम गितपुरी निवासी राजा कौसले पिता घनश्याम कौसले 28 वर्ष की निकली। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने पचपेड़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां से परिजनों को सौंपा गया। युवक ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस जांच में जुट गई है।

Search

Archives