रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों के किए गए कायरतापूर्ण IED विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के वीरगति होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। सीएम साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी और जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आई ई डी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ ।
इस कायरतापूर्ण हमले में कुछ अन्य अधिकारी व जवानों के भी घायल होने की खबर है।…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 9, 2025
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।







