Home » कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम बघेल ने ली अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम बघेल ने ली अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केस के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली।बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में चीफ सिकरेट्री, डीजीपी सहित पुलिस और प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में कोरोना के मद्देनजर तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिये, वहीं मुख्यमंत्री ने कोरोना मरीजों को लेकर टेस्टिंग बढ़ाए जाने के भी दिए निर्देश दिये। कोरोना के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने क़ानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की। प्रदेश में बड़ी तेजी से कोरोना बढ़ रहा है, जहां प्रदेश में एक्टिव केस  500 से ज्यादा हो गए हैं। जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है, उसने राज्य सरकार को भी चिंता में डाल दिया है।

Search

Archives