Home » महिला डॉक्टर के साथ अनाचार का प्रयास, आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर के साथ अनाचार का प्रयास, आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने लिया हिरासत में

कोरबा। एसपी कार्यालय के सामने संचालित टॉप इन टाउन होटल में रहकर ट्रेनिंग कर रही महिला डॉक्टर के साथ अनाचार के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डॉक्टर की चीख पुकार के बाद आरोपित भाग निकला। सूचना के बाद आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित टॉप इन टाउन होटल में रहकर ट्रेनिंग करने वाली एक महिला डॉक्टर से होटल के सफाई कर्मी ने अनाचार का प्रयास किया। कर्मचारी खिड़की से कूदकर अंदर रूम में पहुंचा और फिर चाकू से डॉक्टर को डराया धमकाया। महिला डॉक्टर उससे निरंतर संघर्ष करती रही और चीख पुकार करती रही, जिसके कारण आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

बताया जा रहा है कि शक्ति जिले से कोरबा आकर ट्रेनिंग करने वाली महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में रह रही है। बीती रात उसके कमरे में 35 वर्षीय राजा खड़िया नामक सफाई कर्मी खिड़की से घुसा और महिला के साथ अनाचार की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो उसने चाकू निकाल लिया। इसके बाद भी महिला डॉक्टर विरोध करते हुए चीख पुकार करती रही जिससे डर कर राजा खड़िया भाग खड़ा हुआ। शक्ति जिले से आए चार डॉक्टरों में से दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के बाद वापस लौट चुके हैं, वहीं दो डॉक्टर होटल टॉप इन टाउन के अलग-अलग कमरे में रुके हुए हैं। इन्हीं में से एक महिला डॉक्टर के साथ बीती रात यह घटना घटी है।

Search

Archives