Home » चमोली टनल हादसा : मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देगी साय सरकार, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
छत्तीसगढ़

चमोली टनल हादसा : मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देगी साय सरकार, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर।  सीएम विष्णुदेव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के दौरान प्रदेश के मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस घटना में चार मजदूरों के निधन गहरा शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश जारी किये हैं।

इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक की मौत हुई थी। वहीं इसी जिले के दो मजदूर घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
दस मजदूरों की गई थी जान :  बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत थी। इनमें चार मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के थे। दादसे को लेकर 117 घंटे का रेस्क्यू अभियान चला था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान 117 घंटे तक बचाव और राहत कार्य में लगे रहे। अंदर की मशीनों को भी बाहर निकाला गया था। अभियान में कुल 10 लोगों के शव बरामद किये गये थे, जिसमें चार मजदूर छत्तीसगढ़ के थे। वहीं बड़ी संख्या में श्रमिक घायल हुए थे।

Search

Archives