Home » सर्पदंश से मासूम भाई-बहन की मौत, जमीन पर सोए थे दोनों बच्चे
छत्तीसगढ़

सर्पदंश से मासूम भाई-बहन की मौत, जमीन पर सोए थे दोनों बच्चे

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम पंचायत मितगई में मासूम भाई-बहनों की मौत सर्पदंश से हो गई। दोनों बच्चे जमीन पर सोए हुए थे। आज सुबह तीन बजे के करीब दोनों को सांप ने डस लिया, जिसके बाद सुबह छह बजे के करीब 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम मितगई के सेमराटोला में रहने वाले सरवन आयाम के 14 वर्षीय पुत्री सोनिया एवं 8 वर्षीय पुत्र रामसाय दोनों जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान आज सुबह 3 बजे के करीब सोनिया के गाल में एवं रामसाय के हाथ में जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसके बाद दोनों को 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने  दोनों को  मृत घोषित कर दिया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

Search

Archives