Home » बाइक-ऑटो में भिड़ंत, घर में घुसकर ऑटो चालक के परिजनों से दुर्व्यवहार कर मारपीट
छत्तीसगढ़

बाइक-ऑटो में भिड़ंत, घर में घुसकर ऑटो चालक के परिजनों से दुर्व्यवहार कर मारपीट

शांति नगर में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

कोरबा। जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर इलाके में पिछली रात सवारी ऑटो की ठोकर से दुपहिया में मौजूद युवकों को आंशिक छोटे आई। इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। हद तो तब हो गई जब बाइक सवार युवकों और उनके सहयोगियों ने मिलकर ऑटो चालक के घर पहुंचकर सदस्यों से मारपीट कर दी। मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ एक्सीडेंट करने व दूसरे पक्ष की शिकायत पर घर में घुसकर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का गैर जमानती अपराध दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ऑटो चालक के घर में घुसे युवकों ने उसकी पत्नी बच्चे को खूब पीटा। मारपीट की खबर जैसे ही बस्ती के लोगों को मिली लोग एकत्रित होने लगे यह देख बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। बस्ती के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। देर रात तक यहां लोगों की भीड़ जुटी रही। बाइक सवार युवकों की ओर से भी लोग चौकी में पहुंचे और अंतत दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई। बाइक चालक की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज किया गया है। जबकि ऑटो चालक और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ घर में अनधिकृत रूप से घुसकर गाली गलौज मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Search

Archives