Home » इस वजह से छाई हुई है बदली, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, यहां हो सकती है गरज-चमक के साथ तेज बारिश
छत्तीसगढ़

इस वजह से छाई हुई है बदली, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, यहां हो सकती है गरज-चमक के साथ तेज बारिश

रायपुर। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में लगातार दो दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में छुटपुट वर्षा देखने को मिली है। वहीं बस्तर के कई जगहों में भारी बारिश भी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो एक साइक्लाॅनिक सर्कुलेशन है जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, ये अभी झारखंड के उपर बना हुआ है और मानसूनी द्रोणिका पेंड्रा से होकर गुजर रही है, जो अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर होने के कारण से बारिश के अच्छे संकेत बन रहे हैं। बादल बने होने का कारण पश्चिमी हवाएं है जो अरब सागर से नमी लेकर आती है वह प्रबल हो गई है। जगदलपुर के उपर विंड शियर बना हुआ है। इन सभी वजहों से आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिंटे पड़ने की संभावना है। बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Search

Archives