Home » सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी ठोकर, गंभीर चोट लगने से हुई मौत, मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी ठोकर, गंभीर चोट लगने से हुई मौत, मामला दर्ज

मस्तूरी। थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7.40 बजे की है। बैजनाथ वानी 80 वर्ष पिता स्वर्गीय मयाराम वानी निवासी ग्राम रिस्दा घर से मेन रोड स्थित किराना दुकान सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रिस्दा निवासी विवेक श्रीवास द्वारा बाइक सीजी 11सी 1307 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बैजनाथ वानी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएस के तहत दर्ज कर शव का पंचनामा कार्रवाई की। परिजनों के बयान और जांच के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Search

Archives