Home » सत्यनारायण बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सत्यनारायण बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

रायगढ़। सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले को लेकर जिला साहू संघ रायगढ़ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी युवक के खिलाफ तत्काल जांच और गिरफ्तारी की मांग की थी।

विगत दिनों आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के साथ एक छोटे बच्चे की विडियो शेयर करते हुए बाबा सत्यनारायण के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया था। बाबा सत्यनारायण से लोगों बड़ी आस्था जुड़ी है ऐसे में इस वायरल वीडियो पर की गई टिप्पणी को देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर भी आरोपी पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

Search