कोरबा। जिले के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 40 वर्षीय महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ग्राम बंधाखार स्थित एसबीआई किओस्क बैंक के पास हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मृतका की पहचान कला बाई के रूप में हुई है, जो अपने पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी और बुधवार सुबह बैंक से पैसे निकालने के नाम पर घर से निकली थी। बैंक से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद ट्रेलर के नीचे जा घुसी। वाहन का चक्के उसके शरीर के उपर से गुजर गए। जिसने भी यह भयावह दृश्य देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।







