Home » छत्तीसगढ़ के 5 ट्रेनी IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी! केंद्र सरकार ने की पोस्टिंग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 5 ट्रेनी IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी! केंद्र सरकार ने की पोस्टिंग

रायपुर। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने छत्तीसगढ़ कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय मंत्रालयों में सहायक सचिव (असिस्टेंट सेक्रेटरी) पद पर नियुक्त किया है। सभी अधिकारी फिलहाल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 25 जून तक 8 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार, अक्षय दोषी को महिला एवं बाल विकास विभाग, क्षितिज गुरूभेले को श्रम एवं रोजगार विभाग, अनिकेत अशोक फड़ताले को औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी. अरविंद कुमारन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा विपिन दुबे को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारी मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करेंगे और फिर परीविक्षाधीन प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार ने देशभर के कुल 184 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति विभिन्न मंत्रालयों में की है।

Search

Archives