Home » फर्जीवाड़ा : फर्जी प्रमाण पत्र से बनी 4 आंगनबाड़ी सहायिकाएं हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

फर्जीवाड़ा : फर्जी प्रमाण पत्र से बनी 4 आंगनबाड़ी सहायिकाएं हुई गिरफ्तार

बलरामपुर। शंकरगढ़ पुलिस ने आंगनबाड़ी नियक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ पकड़ा है। पुलिस ने आठवी कक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी हासिल करने वाली चार फर्जी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार परियोजना अधिकारी कुसमी ने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम की टीम ने जांच कर नियुक्तियों में गड़बड़ी का खुलासा किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शंकरगढ़ पुलिस ने चारों आरोपित सहायिकाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Search

Archives