Home » आंध्रप्रदेश में 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, तीनों सुकमा जिले के रहने वाले
छत्तीसगढ़

आंध्रप्रदेश में 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, तीनों सुकमा जिले के रहने वाले

जगदलपुर। आंध्रप्रदेश के पोलावरम जिले में आज तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले तीनों माओवादी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वे छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ इलाके से हैं। इनकी पहचान माड़वी कोइंदा, हेमला रजनी और कोवासी जोगी के रूप में हुई है। तीनों ने आंध्रप्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

इस घटनाक्रम को सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के संगठन में पद, उन पर घोषित इनाम और आत्मसमर्पण की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।