Home » छत्तीसगढ़ : वन विभाग में 108 अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : वन विभाग में 108 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें कुल 108 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 67 रेंजर और 41 एसडीओ फॉरेस्ट शामिल हैं।

तबादले की मुख्य बातेंः

कुल तबादलेः 108
रेंजरः 67
एसडीओ फॉरेस्टः 41

नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशः

तबादला आदेश में कहा गया है कि अधिकारी या कर्मचारी दस दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने पुराने पद से स्वतः मुक्त माना जाएगा। इसके साथ ही, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

तबादलों की वजहः

हालांकि तबादलों की आधिकारिक वजह प्रशासनिक आवश्यकता बताई गई है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि लंबे समय से कई अफसर एक ही पद पर जमे हुए थे और कुछ पर कामकाज को लेकर भी गंभीर शिकायतें थीं।

Search

Archives