Home » ट्रेन से किया जेवर पार, बेचने से पहले पकड़ाया
बिलासपुर

ट्रेन से किया जेवर पार, बेचने से पहले पकड़ाया

बिलासपुर। सफर के दौरान एक महिला का बैग ट्रेन से पार कर देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक चोरी के गहने बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला पचपेढ़ी थाना क्षेत्र का है।
टीआई बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि होली पर्व के दौरान पुलिस संदेहियों की सघन जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे बदमाशों की धरपकड़ भी की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम मानिकचौरी में एक युवक सोने की मंगलसूत्र, झूमका व अन्य जेवरात रखे हैं। इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक शुरू में तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बलौदाबाजार के भैंसापसरा के देवारपारा का रहने वाला जयकिशन देवार पिता संजय देवार कुछ दिन पहले ट्रेन से सफर के दौरान महिला यात्री का बैग पार कर दिया था। जिसमें मंगलसूत्र के साथ ही अन्य जेवरात थे। इन गहनों की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी, तभी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से पुलिस ने करीब 4 लाख के कीमती गहने बरामद किए है।

Search

Archives