Home » रिश्वत लेने वाला पटवारी सस्पेंड, इस काम के लिए मांगा था 60 हजार रूपए
बिलासपुर

रिश्वत लेने वाला पटवारी सस्पेंड, इस काम के लिए मांगा था 60 हजार रूपए

बिलासपुर। कोटा एसडीएम ने कार्रवाई करते किसान से 30 हजार रूपए की रिश्वत लेने वाले पटवारी को  सस्पेंड कर दिया है। पटवारी ने जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए किसान से 60 हजार रूपए की डिमांड की थी।

पटवारी अनिकेत साव पर आरोप है कि उसने फरियादी से रिश्वत की मांग की। आरोप है कि पटवारी अनिकेत साव ने फरियादी से पट्टे की जमीन को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में पैसों की मांग की।  प्रार्थी ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत दर्ज होने के बाद कोटा एसडीएम ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।

पटवारी हुआ निलंबित: दरअसल, पूरा मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का है।  पार्थी को अपनी जमीन ऑनलाइन दर्ज करानी थी और उसे ऋण पुस्तिका की भी जरुरत थी।  प्रार्थी ने इसके लिए पटवारी अनिकेत साव से संपर्क किया।  आरोप है कि पटवारी अनिकेत साव ने पट्टे की जमीन को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए 60 हजार की रकम मांगी।  प्रार्थी से पटवारी अनिकेत साव जब 30 हजार की रकम ले रहा था तब वो कैमरे में रिश्वत लेते कैद हुआ।

Search

Archives