Home » बारात में नाच के दौरान चली गोली, युवक की मंच पर ही हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बिहार

बारात में नाच के दौरान चली गोली, युवक की मंच पर ही हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

रोहतास। रोहतास जिले के ढोढनडीह गांव में एक शादी समारोह में नाच के दौरान 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका करीबी दोस्त ही आरोपी है, जिसने मंच पर विवाद के बाद तीन गोलियां चलाईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मृतक की पहचान, शादी समारोह में था शामिल

मृतक की पहचान ढोढनडीह गांव निवासी 24 वर्षीय वीर बहादुर सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिथिलेश सिंह की पुत्री की शादी थी। शुक्रवार की शाम भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव से बारात आई थी और विवाह समारोह के तहत नाच का आयोजन किया गया था।

Search

Archives