Home » एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश, ट्विशा शर्मा का होगा दोबारा पोस्टमॉर्टम
भोपाल मध्यप्रदेश

एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश, ट्विशा शर्मा का होगा दोबारा पोस्टमॉर्टम

जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को ट्विशा शर्मा  केस से संंबंधित तीन याचिकाओं में सुनवाई हुई। इसमें से एक याचिका ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं।

पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।

इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। ट्विशा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली एम्स की टीम ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी।

Search

Archives