Home » अवैध चांदी रिफाइनरी का खुलासा : बड़ी मात्रा में केमिकल-मशीनरी जब्त, दो गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

अवैध चांदी रिफाइनरी का खुलासा : बड़ी मात्रा में केमिकल-मशीनरी जब्त, दो गिरफ्तार

आगर मालवा।  पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के खिरनी तकिया क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच संचालित हो रही एक अवैध चांदी रिफाइनरी का बड़ा खुलासा किया है। तंग गली में स्थित एक मकान के अंदर चल रही इस फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए के केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार खिरनी तकिया क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से इलाके में फैल रहे जहरीले धुएं और गैस की शिकायत की थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। जांच के दौरान मकान के भीतर अवैध रूप से चांदी रिफाइनिंग का काम होता पाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खतरनाक केमिकल और मशीनरी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति और फायर सेफ्टी व्यवस्था के संचालित की जा रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।

Search

Archives