Home » पुलिस नक्सली मुठभेड़ः ग्रेहाउंड फोर्स ने 6 नक्सलियों को मार गिराया, 2 जवान घायल
छत्तीसगढ़

पुलिस नक्सली मुठभेड़ः ग्रेहाउंड फोर्स ने 6 नक्सलियों को मार गिराया, 2 जवान घायल

रायपुर। तेलंगाना राज्य के भद्राद्रीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम और मुलगू जिले के सीमा के बीच जंदागुट्टा के जंगल में पुलिस और ग्रे हाउंड फॉर्स के बीच मुठभेड में 6 माओवादी मारे गए हैं और हथियार बरामद किया गया है।

यह छत्तीसगढ़ का लक्ष्मण दलम बताया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ से तेलंगाना जा रहा था। इसकी खबर लगते ही स्थानीय पुलिस और ग्रे हाउंड फॉर्स ने माओवादियों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में जहां 6 माओवादी ढेर हो गए हैं, वहीं तेलंगाना पुलिस के 2 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से माओवादियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रे हाउंड फॉर्स के जवानों ने माओवादियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया। अभी भी जंगल में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस ने घायल तथा मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया है।

Search

Archives