Home » अब राज्य के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही शुरू होगी लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा
छत्तीसगढ़

अब राज्य के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही शुरू होगी लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बता दें कि सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। राजधानी के डीकेएस अस्पताल में जल्द ही लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी।

प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई हैं। साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन को भी मंजूरी दी गई है। आने वाले दिनों अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ सेंटर भी खुल सकता है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आईवीएफ सेंटर को स्थापित करने को लेकर विचार किया है। प्रदेश में आने वाले समय में उन्नत मशीने हो तथा जिनके माध्यम से बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध की जाए। इस दिशा में भी जोर देने की बात कही।