Home » सात पिस्टल के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मध्यप्रदेश

सात पिस्टल के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मध्यप्रदेश/बुरहानपुर। कोतवाली पुलिस ने पंजाब के हथियार तस्कर अमृतपाल उर्फ साजन सिंग को बस स्टैंड से सात देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह डोईफोड़िया से दो अज्ञात लोगों से ये पिस्टल खरीदी थीं और इन्हें लेकर पंजाब जा रहा था।

वह पंजाब के गुरदासपुर निवासी विक्रमजीत सिंह के कहने पर पिस्टल लेने बुरहानपुर आया था। पुलिस उससे हथियार तस्करी को लेकर और पूछताछ कर रही है। जब्त पिस्टलों की खुले बाजार में कीमत 1.40 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही सात हजार रुपये का मोबाइल भी जब्त किया गया है।

दरअसल कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बस से डोईफोड़िया से बुरहानपुर पहुंच रहा है, उसके पास मौजूद काले रंग के बैग में अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी द्वारा तत्काल टीम गठित कर बस स्टैंड भेजी गई।

पुलिस टीम ने मनोज कॉर्नर के पास दबिश देकर संदेही युवक को पकड़ा। पुलिसे ने जब अमृतपाल उर्फ साजन 26 वर्ष निवासी ग्राम जागुवाल बांगर थाना काहनूवन जिला गुरदासपुर, पंजाब का बैग चेक किया तो उससे पिस्टल बरामद हुईं।

आरोपी अमृतपाल के विरुद्ध थाना कादीयां, गुरदासपुर में झगड़ा मारपीट और विक्रमजीत सिंह के विरुद्ध थाना तिब्बर, गुरदासपुर में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस अमृतपाल को रिमांड पर लेकर उससे हथियार लाने ले जाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

 

Search

Archives