Home » हाईवा ने साइकिल सवार को लिया चपेट में…पहिए के नीचे दबकर हुई दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़

हाईवा ने साइकिल सवार को लिया चपेट में…पहिए के नीचे दबकर हुई दर्दनाक मौत

बिलासपुर। बीती शाम तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर में एक हाइवा ने साइकिल सवार ग्रामीण को पीछे से ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग 4.30 बजे हरप्रसाद कैवर्त 50 वर्ष साइकिल से बकरे बकरियों के लिए चारा लेने मानिकपुर के नहर पार में पाड़ी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से हाइवा सीजी 10 सी 6623 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक और तेज गति से वाहन चलाते हुए उसे पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही हरप्रसाद की पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही हाइवा चालक का पीछा भी किया। चालक कुछ दूरी पर हाइवा को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ धारा 304 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives