रतनपुर। महामाया मंदिर परिसर से बीते 14 मई को करीब 12 बजे प्रार्थी रूपेश कुमार कश्यप् निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर की मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स सीजी 10एक्स 9013 को महामाया मंदिर परिसर में भागवत मंच के पास खड़ी कर महामाया मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था। करीब 3 बजे प्रार्थी दर्शन कर वापस लौटा तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास पतासाजी की तो पता नहीं चला। प्रार्थी की मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।
मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित की गई। मुखबीर की सूचना पर चोरी गई मोटरसाईकिल और संदेही रायपुर में होने का पता चला। टीम को रायपुर रवाना किया गया। पुलिस ने रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर से संदेही सुमीत निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी की मोटरसाईकिल को भी जप्त कर लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार, प्रआर गजेन्द्र सिंह, सत्या प्रकाश यादव, विकास सेंगर व आर नंदकुमार यादव की विशेष भूमिका रही।







