Home » बारातियों से भरी बस पलटी,13 लोग घायल, 02 की हालत गंभीर, बस में 40 लोग थे सवार
छत्तीसगढ़

बारातियों से भरी बस पलटी,13 लोग घायल, 02 की हालत गंभीर, बस में 40 लोग थे सवार

तखतपुर। बारातियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटने से अफरी-तफरी मच गई। इस हादसे में 13 बारातियों को चोट आई है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। यह घटना बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के जोरापारा की है।

मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 40 लोग सवार थे। बिलासपुर से बारात नवागढ़ जा रही थी, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना बीती रात 2 बजे की है। घायल बारातियों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके से ड्राइवर और कंडेक्टर फरार है। तखतपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Search