कोरबा। एक माह पहले महिला अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ घर से आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने पाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना अंतर्गत ग्राम कन्हैयापारा बतरा निवासी ने बताया कि पत्नी कुछ माह पूर्व अपनी मां की तबियत खराब होने पर देखभाल के लिए मायके मरमौहा ग्राम गई थी। विगत 30 मार्च को सुबह 10 बजे अपने तीन वर्षीय पुत्र का आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर पाली के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नही लौटी। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। पाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।







