Home » घर में अकेली युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

घर में अकेली युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। घर में घुसकर अकेली युवती से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया घर में अकेली थी। सोमवार की सुबह लगभग 5.30 बजे हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल घर में घुस गया।

प्रार्थिया से शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थिया को घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। मामले की शिकायत कोनी थाने में की गई। कोनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, सउनि भरत लाल राठौर, आर शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी मआर सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Search