Home » सवारी को लेकर माना एयरपोर्ट में मारपीट, पुलिस में दर्ज हुआ मामला
छत्तीसगढ़ रायपुर

सवारी को लेकर माना एयरपोर्ट में मारपीट, पुलिस में दर्ज हुआ मामला

रायपुर।  माना एयरपोर्ट में यात्रियों को टैक्सी में बैठाने को लेकर दो टैक्सी वालों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों पक्षों ने माना कैंप थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।  जिस पर पुलिस ने तुराब अली और हरविंदर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

बता दें ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों और टैक्सी चालकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारी और ड्राइवर सुबह से रात तक किसी भी फ्लाइट के आने के बाद तुरंत एग्जिट गेट पर आ जाते हैं। यात्रियों से पूछा जाता है कि वे कहां जाना चाहते हैं और उन्हें अपने काउंटर की ओर खींचने लगते हैं। यात्रियों को अपने काउंटर पर ले जाने के लिए सबसे ज्यादा विवाद होता है। फिलहाल मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives