सोनीपत। जीटी रोड पर बहालगढ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों और उनके दोस्त की मौत हो गई। हादसे के वक्त तीनों एक बाइक पर सवार होकर दोस्त की बहन की शादी से वापस अपने गांव सिंघु लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के शाहजापुर के गांव भंडेरी के परमजीत (20) अपने मौसरे भाई गांव बेस्टरा खुर्द के पप्पू (19) के साथ पिछले करीब तीन साल से गांव सिंघु में किराए पर रहते थे। दोनों अलग अलग कंपनी में काम करते थे। उनकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद के गांव छिवराम पट्टीय्या गांव के अजीत उर्फ़ विक्की (25) के साथ थी। तीनों रविवार की शाम सोनीपत में दोस्त सलालूदीन की बहन की शादी में शरीक होने आए थे। देर रात वापस लौटते वक़््त बहालगढ के पास पीछे से माल वाहक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सिंघु में रह रहे परमजीत के मामा को फोन कर सूचना दी। उन्होंने अस्पताल पहुंच मृतकों की पहचान अपने भांजे परमजीत और पप्पू व उनके दोस्त अजीत के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







