Home » अखण्ड नवधा रामायण मानस गान यज्ञ में शामिल हुए विधायक कंवर
कोरबा

अखण्ड नवधा रामायण मानस गान यज्ञ में शामिल हुए विधायक कंवर

दीपका :आज अखण्ड नवधा रामायण मानस गान यज्ञ के अवसर पर ग्राम दीपका बस्ती में कटघोरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी ने राम कथा एंव मानस गान का रस पान किया तथा विधायक जी ने मानस प्रेमी श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा की हम बहुत ही भाग्यशाली हैं हम जिस राज्य में रहते हैं वो माता कौशिल्या की नगरी हैं,जिसे दक्षिण कौशल के नाम से भी जाना जाता है और सब से सौभाग्य शाली इस लिए हैं की भगवान राम ने वनवास काल में सबसे ज्यदा समय छत्तीसगढ़ में बिताया है भगवान श्रीराम ने वनवास के समय कोरिया जिले के सीतामढ़ी से लेकर रामा-राम सुकमा तक लगभग ग्यारह सौ(1100 ) किलोमीटर वन में पैदल चलकर ब्यतीत किए हैं हमारे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। एंव अखण्ड नवधा रामायण समिति के अध्यक्ष पंचराम जायसवाल  के द्वारा विधायक का सम्मान श्रीफल, शाल एंव स्मृति चिन्ह देकर किया गया, तत्पश्चात दीपका बस्ती के वरिष्ठ पार्षद रामकुमार सिंह(रामू) कंवर,विजय भूषण कंवर, कुलदीप तिवारी(एल्डरमेन-नगर पालिका परिषद दीपका)के द्वारा भी विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी को राम नाम का गमछा, श्रीफल एंव स्मृति चिन्ह (राम दरबार ) भेंटकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से अखण्ड नवधा रामायण समिति के अध्यक्ष- पंचराम जायसवाल, उपाध्यक्ष- बीर सिंह कंवर, लखन सिंह कंवर, धरम तिवारी सचिव-रामनारायण जायसवाल, विजय भूषण कंवर कोषाध्यक्ष-जयपाल सिंह कंवर,राधे लाल कंवर,आचार्य महराज श्री शिव प्रसाद तिवारी जी,श्री जगन्नाथ तिवारी जी एंव गया प्रसाद चन्द्रा (पार्षद),गोपाल सिंह कंवर, सुशील तिवारी, सहस राम यादव, बाबू सिंह कंवर, हनुमान सिंह कंवर, अंजोर सिंह कंवर,ओंकार सिंह कंवर, धीरपाल सिंह कंवर, संतोष साहू,सुखी राम यादव, योगेश कुमार कंवर, मुकेश दास, शरद पाल, शंकर लाल यादव,राजू प्रजापति, गोपाल यादव,गजेन्द्र सिंह राजपूत,रूद्र शरण सिंह, जिवराखन कंवर, किर्ति रजक, अशोक कंवर,तथा समस्त मानस प्रेमी उपस्थित थे।

Search

Archives