Home » गजराजों के साथ सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, उठाकर पटका, अस्पताल में चल रहा इलाज
रायपुर

गजराजों के साथ सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, उठाकर पटका, अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर-सक्ती। । जिला घोषित होने के बाद अब हाथियों के दल ने भी दस्तक दे दी है। गुरूवार की सुबह 4 बजे जंगली हाथियों का एक दल खरसिया वन परिक्षेत्र से सक्ती पहुंचा था। एक युवक हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था। उसे हाथियों के झुंड ने दौड़ाया। भागते भागते वह गिरकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसे हाथी ने उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।  घायल युवक दुर्गेश को अस्पताल में दाखिल कराया गया  है। सक्ती जिला में हाथियों की सूचना मिलते ही वन विभाग ने अलर्ट जारी किया था। इसके बाद भी युवक सेल्फी ले रहा था। युवक को इलाज के लिए सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने बताया कि रीड की हड्डी में चोट आई है और उसे सिम्स रेफर किया जा रहा है। फिलहाल वन अमला हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटा हुआ है। दल में 12 हाथी शामिल हैं।

Search

Archives