Home » बदमाशों ने किया खुलेआम फायरिंग, पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट, कहा- कार का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त
बिलासपुर

बदमाशों ने किया खुलेआम फायरिंग, पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट, कहा- कार का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त

बिलासपुर। रविवार सुबह वैगनआर में सवार दो बदमाशों ने शहर में खुलेआम फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना से शहर में दहशत है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार का है।
मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार निवासी शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार सुबह दो युवक वैगनआर कार में उनके घर के पास आए। घर के सामने खड़ी उनकी स्विफ्ट कार में तीन बार फायरिंग किया और वहां से फरार हो गए। फायरिंग से गाड़ी के पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना को अंजाम देकर वैगन आर कार सवार युवक बसंत वाटिका की तरफ भागते नजर आए। पीड़ित की शिकायत के अनुसार गाड़ी का नंबर सीजी 10 एसी 9815 है। पीड़ित ने पुलिस से कहा है कि उक्त घटना से परिवार के साथ ही आसपास के लोगों में दहशत है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Search