Home » रेलवे स्टेशन के सामने हॉटल ली रॉय में लगी आग
रायपुर

रेलवे स्टेशन के सामने हॉटल ली रॉय में लगी आग

 रायपुर। राजधानी में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हॉटल ली राय में गुरूवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  रात में लगी ये आग बारिश के बाद भी सुबह तक सुलगती रही। सुबह आग पर काबू पाया गया। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, जिससे एक  बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन में स्थित होटल ली रॉय के इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक आग लग गई। आग की खबर मिलते ही होटल में अफरा तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Search

Archives